फ़ोर्ब्स इंडिया पत्रिका ने अपने फरवरी 2020 अंक में संत राजिन्दर सिंह जी महाराज और साइंस ऑफ़ स्पिरिच्युएलिटी के बारे में लेख प्रकाशित किया। इस लेख में बताया गया है कि कैसे विश्व-प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु, संत राजिन्दर सिंह जी, ध्यानाभ्यास के द्वारा पूरे विश्व में एक आध्यात्मिक क्रांति ला रहे हैं।
इस लेख में संत राजिन्दर सिंह जी की व्यावसायिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी दी गई है, जिसमें शामिल है दूरसंचार, इंजीनियरिंग, टैक्नोलॉजी और अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र। इसमें विज्ञान और अध्यात्म के बीच संबंध स्थापित करने की महाराज जी की अद्वितीय क्षमता को भी रेखांकित किया गया है।
इसमें महाराज जी के द्वारा दुनिया भर में यात्राओं व कार्यक्रमों के द्वारा, तथा मल्टीमीडिया के द्वारा, लाखों लोगों में आंतरिक व बाहरी शांति के प्रसार की, तथा आध्यात्मिक जागृति फैलाने की, भी भूरि-भूरि सराहना की गई है।
इस लेख में चित्र भी दिए गए हैं जिनमें महाराज जी दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं, तथा लाइल, इलिनोई, यू.एस.ए., के साइंस ऑफ़ स्पिरिच्युएलिटी इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर में जिज्ञासुओं से मिल रहे हैं।
फ़ोर्ब्स इंडिया पत्रिका के इस लेख का यह अंश महाराज जी के मिशन पर प्रकाश डालता है :
“संत राजिन्दर सिंह जी महाराज, संतों और महापुरुषों की उस परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हैं जिन्होंने सफलता और प्रसिद्धि के आकर्षणों से आगे बढ़कर पीड़ित मानवता को आध्यात्मिक और वैज्ञानिक जागृति के लाभों से परिचित कराया है। वे हमें दिव्यता के करीब ले जाते हैं – आत्मा और परमात्मा का स्पर्श – जो हमें आश्वस्त करता है कि हम सब एक ही प्रभु की संतान हैं।”